Dhami

पूर्व विधायक के बड़े भाई अनिल कुमार गुप्ता को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

477 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) सोमवार को सुल्तानपुर लक्सर स्थित पूर्व विधायक संजय गुप्ता के आवास पर पहुंचे तथा पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बड़े भाई स्व0 अनिल कुमार गुप्ता (Anil Kumar Gupta) को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व0 अनिल कुमार गुप्ता को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुये कहा कि उनका आशीर्वाद संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) तथा हम सभी को प्राप्त होता रहता था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Dhami
Dhami

ईश्वर से की प्रार्थना

स्व0 अनिल कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री के साथ ही कैबिनेट मंत्री- गणेश जोशी, प्रेम चन्द्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि, रूड़की मेयर गौरव गोयल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने की सूचना विभाग के कार्यों की समीक्षा

Related Post

Sanjay Gupta

संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

Posted by - July 6, 2022 0
लखनऊ: कलेक्ट्रेट में नवनियुक्त जिलाधिकारी लखनऊ की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु की पहली बैठक आयोजित हुई। जिसमें राजधानी के विभिन्न…
CM Dhami

सीएम धामी ने विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर के संबंध में ली बैठक

Posted by - June 17, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर (Manaskhand corridor) के संबंध में बैठक…
SS Sandhu

प्रत्येक बच्चे को कैरियर के सम्बन्ध में परामर्श दिया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - July 5, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के…