cm dhami

सीएम धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ की बैठक में किया प्रतिभाग

454 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश और जिला टोली के साथ तिरंगा अभियान समिति के पदाधिकारियों के संग बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे।

इस बैठक की समाप्ति के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत सरकार की ओर से आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की ओर से हर घर में तिरंगा पहुंचाने को लेकर रणनीति बनाई गई है। हर विधानसभा में 10 हजार तिरंगा भेजा जाएगा। कुल 70 विधानसभा हैं। भाजपा 10 लाख घरों में तिरंगा पहुंचाएगी।

cm dhami

उन्होंने कहा कि पार्टी धामी सरकार के 20 लाख तिरंगा फहराने के लक्ष्य से सफल बनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराने के लिए पहुंचाने का काम करेगी। इसी के तहत पार्टी कार्यालय में तिरंगा विक्रय केन्द्र भी खोला गया है। आने वाले दिनों में जिलों में भी तिरंगा विक्रय केन्द्र खोला जाएगा।

सुरेश भट्ट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह भाजपा नहीं सरकार का अभियान है। पार्टी सहभाग के तौर पर आमजन तक तिरंगा को पहुंचाने निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। उनके सहयोग से कार्यक्रम सफल होगा।

cm dhami

भाजपा का व्यापक तिरंगा अभियान 09 से-

भाजपा 09 से 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में 09 से 11 तक होर्डिंग बैनर, प्रचार-प्रसार, 11 से 13 अगस्त तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दौरान रघुपति राघव राजाराम.. वंदे मातरम् सहित देशभक्ति गीतों से एक राष्ट्रभक्ति का वातारण बनाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त चलाया जाएगा।

सीएम धामी ने संबित पात्रा के साथ हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

भाजपा कार्यालय में खुला तिरंगा विक्रय केन्द्र-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की ओर से सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिरंगा विक्रय केन्द्र का शुभारंभ किया गया। विक्रय केन्द्रों पर 20 रुपये में बिना डंडा का झंडा मिल रहा है। डंडा वाला तिरंगा 25 रुपये में विक्रय किया जा रहा है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास और भाजपा कार्यालय में तिरंगा बैठक में शामिल हुए।

cm dhami

बैठक में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार सहित वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami hoisted the tricolor

सीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

Posted by - August 15, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस…

बांग्लादेशी हैं केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक! कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने पीएम से की जांच की मांग

Posted by - July 18, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में शामिल मंत्रियों को लेकर चर्चा जारी है, इसी बीच राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने…
CM Nayab Singh

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन होंगे लाखों परिवार: मुख्यमंत्री नायब

Posted by - August 16, 2024 0
कैथल।‌ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Free…

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ विवाद

Posted by - July 20, 2021 0
सीएम अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रभारी हरीश रावत के सामने नवजोत सिंह सिद्धू के माफी मांगने की शर्त रखी थी…