CM Dhami

मुख्यमंत्री ने की छात्रों से स्वच्छ उत्तराखण्ड अभियान में सहयोग की अपील

75 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता ही सेवा के तहत गंगा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जन भागीदारी होगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपने आस-पास सफाई पर ध्यान देकर स्वच्छ उत्तराखण्ड की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को गति देने में सहयोगी बने। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारे स्वभाव व संस्कार में स्वच्छता की भावना आये इस दिशा में भी हमे प्रयासरत रहना होगा।

इससे पूर्व विद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया।

इस दौरान आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ पराग मधुकर धकाते, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, नमामि गंगे कार्यक्रम उत्तराखंड के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी, सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ सूर्यप्रकाश सहित विद्यालय के छात्र आदि उपस्थित रहे।

Related Post

PM MODI

बांग्लादेश दौरा: मतुआ समुदाय से बोले पीएम मोदी- हमेशा मिला ठाकुर परिवार का प्यार

Posted by - March 27, 2021 0
ढाका। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा, पश्चिम बंगाल में ठाकुरनगर में जब मैं गया था, तो वहां मेरे मतुआ…
CM Dhami

टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में अग्निवीरों की होगी तैनाती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Posted by - July 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व…
CM Bhupesh Baghel

आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Posted by - July 20, 2022 0
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम भूपेश 12 बजे गोधन न्याय योजना की…
LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार

LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार, 519 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 35,430 पर बंद

Posted by - June 23, 2020 0
नई दिल्ली। चीन गलवान में पीछे हटने को तैयार हो गया है। सोमवार को हुई दोनों पक्षों की बातचीत सकारात्मक…