CM Dhami

सीएम धामी ने स्वच्छता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

448 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को  पंतनगर, उधम सिंह नगर स्थित जी.बी पंत यूनिवर्सिटी परिसर में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस दौरान उन्होंने स्वयं सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध एवं समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज विश्व स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं सेवा के अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

सीएम धामी ने बारिश में शहीदों के आवास पहुँचकर सफाई कर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की

इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिला आधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी, डायरेक्टर जीबी पंत यूनिवर्सिटी आशीष भटगाई एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप, दसॉल्ट ने भारतीय बिचौलिये को दिए करोड़ों रुपये

Posted by - April 5, 2021 0
पेरिस / नई दिल्ली । भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एक बार फिर भ्रष्टाचार…
School Savat Yojana

साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम साय ने सुनी जरूरतमंदों की बातें

Posted by - June 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज से प्रारंभ हुए साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai…
मुलायम सिंह यादव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत,सिविल अस्पताल में भर्ती

Posted by - December 19, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को गुरुवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।…
आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

आग लगाने से रोकने पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

Posted by - March 30, 2021 0
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अन्तर्गत कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा के मजरा भाटनखेड़ा गांव में रविवार की देर…