CM Dhami

उत्तराखंड से निकली यूसीसी की गंगा देश के कोने-कोने तक जाएगी: सीएम धामी

336 0

देहरादून/उधमसिंह नगर/खटिमा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड से निकली समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की गंगा देश के कोने-कोने तक जाएगी। लोकसभा चुनाव ‘परिवार प्रथम’ वाले विपक्ष और ‘राष्ट्र प्रथम’’ की सोच वाले सत्तापक्ष के बीच है। प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व में हम बिना रुके बिना थके राज्य के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। जनता का हर एक वोट 400 पार के नारे में सहायक सिद्ध होगा।

रविवार को नैनीताल लोकसभा के अंर्तगत चटियाफार्म खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बैंक्वेट हाल से चटियाफार्म तक रोड शो और बाइक रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने ‘बाबा भीमराव आम्बेडकर’ की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि खटीमा को हम मिनी इंडिया कहते हैं। खटीमा मेरी कर्म भूमि है। 2024 के लोकसभा चुनाव का संकल्प पत्र भाजपा ने जारी कर दिया है। उन्होंने कहा 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने समान नागरिक संहिता का संकल्प रखा था। जनता के आशीर्वाद से हमें सरकार में आने का अवसर मिला। हमने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र में पूरे देश के अंदर यूसीसी की जरूरत बताई गई है। उसको लागू करने की बात कही है। उत्तराखंड के अंदर से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा देश के कोने कोने में पहुंचेगी। उन्होंने जनता से मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान/ समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपका हर एक मत 400 पार के नारे में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। 2014 के बाद से भारत के स्वर्णिम काल की शुरुआत हुई है, जिसमें भारत बुलंदियों की नई परिभाषाएं गढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कश्मीर के अंदर अनुच्छेद 370 का खात्मा, देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू, तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिली है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण, लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राज्य हित में लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले आज पूरे देश में अलग रूप में जाने जा रहे हैं। अन्य राज्यों से भी उत्तराखंड सरकार के लिए गए फैसले का ड्राफ्ट मांगा जा रहा है। राज्य सरकार ने सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया। धर्मांतरण कानून, दंगों को रोकने के लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया। सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उन उद्योगों को ज्यादा प्राथमिकता दी गई है जो उत्तराखंड के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करवाएंगे। जी-20 की तीन बैठकों का सफल आयोजन यहां पर हुआ है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम बिना रुके बिना थके राज्य के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। जबकि विपक्ष ने हमेशा परिवारवाद और जातिवाद को प्राथमिकता दी। आगामी लोकसभा चुनाव ‘परिवार प्रथम’ वाले विपक्ष और ‘राष्ट्र प्रथम’ की सोच वाले सत्तापक्ष के बीच का मुकाबला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार हटाने की बात करते हैं तो विपक्ष मोदी को हटाने की बात करता है। विपक्ष ने मिलकर ठगबंधन बना लिया है।

पिछले 22 सालों के बराबर हमने ढ़ाई सालों में नौकरी दी है: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा,”कल एक जनसभा में प्रियंका दीदी कह रही थी कि उत्तराखंड में पेपर लीक होते हैं,नकल माफियाओं का बोलबाला है और उनकी सरकार आई तो वह नकल माफियाओं के खिलाफ कानून लाएंगी।” ”मैं प्रियंका को बताना चाहता हूं कि प्रदेश के अंदर राज्य स्थापना के बाद पहली बार भाजपा सरकार ने बहुत पहले ही नकल माफिया की कमर तोड़ने का काम कर चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकल विरोधी कानून के लागू होने से पारदर्शिता और समय से परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं।”

नकल माफिया को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया-

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में नकल माफिया को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया। इन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। भाजपा सरकार विपक्ष की गई गलतियों को सुधारने में लगी है। कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार की पक्षधर रही है, जबकि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के पक्षधर हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के हाथ को करप्शन वाला काला हाथ बताया। कांग्रेस ने हमेशा उत्तराखंड को पीछे धकेलने का काम किया। कांग्रेस दल और इनके नेता देवभूमि और इस देश के लिए विपत्ति हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि इस बार जनता निश्चित ही अपने वोट से कांग्रेस को इतनी करारी चोट देगी कि अगले कई दशकों तक इन्हें ये अहसास होता रहेगा। उन्होंने देश के साथ और उत्तराखंड के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि एक बेटे के रूप उनके लिए खटीमा की उन्नति विकास प्राथमिकता रहा है। उन्होंने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि विकसित उत्तराखंड के लिए, विकसित भारत के लिए, अधिक से अधिक संख्या में 19 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, भाजपा नेता दान सिंह रावत, श्री उत्तम दत्ता, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

Savin Bansal inspected the construction work of main intersections

दून में ट्रैफिक सुगमता, जनसुरक्षा व पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ

Posted by - August 12, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने आज प्रातः कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक एवं घंटाघर में चल…

सचिन तेंदुलकर ने गायकवाड़ को लेकर पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Posted by - October 30, 2020 0
खेल डेस्क.   चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने गुरुवार को अपनी टीम को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में…
जेएनयू छात्रों पर हमला

जेएनयू छात्रों पर हमला हिन्दू रक्षा दल ने किया,राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का दावा

Posted by - January 7, 2020 0
गाजियाबाद। जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ((जेएनयू) में रविवार को हुई मारपीट मामले की जिम्मेदारी लेकर हिन्दू रक्षा दल ने ली है।…