CM Dhami

सीएम धामी ने ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

399 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को वन विश्राम गृह लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं विभिन्न संगठन एवं संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको राज्य के विकास में भागीदार बनना होगा। राज्य के विकास किसी एक की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक यात्रा है। हमारा प्रयास अपने कार्य दायित्वों को ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करके होंगे, तभी हम जन अपेक्षाओं का सम्मान करने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि हमारे लोग प्रतिभाशाली, मेहनती एवं लगनशील होते है। इसी का प्रतिफल है कि देश के उच्च पदों पर आसीन है। राज्य के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना एवं अद्धसैन्य बलों के माध्यम से देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहा है। देवभूमि के साथ वीरभूमि की भी हमारी पहचान है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिवद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गरीबों और समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े जरूरतमंद लोगों को जो मदद पहुंचाई जा रही है, यह एक पुण्य कर्म है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक एवं रचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डोईवाला क्षेत्र के कारगिल शहीद जवानों के परिवारजनों, बी.एस.एफ एवं एस.एस. बी के जवानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेतनानन्द, विनय कण्डवाल मंडल अध्यक्ष डोईवाला, मंडल अध्यक्ष माजरीग्रांट राजकुमार, मनोज नौटियाल, नगीना रानी, ओमप्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी द्वारा किया गया।

Related Post

Congress

चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान ने इन दोनों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Posted by - July 12, 2022 0
रायपुर: हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कमर कसना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात…
CM Nayab Singh Saini

एनसीआर व सैन्य बलों में भागीदारी को देखकर वित्त आयाेग के मानदंड तय हाें: मुख्यमंत्री

Posted by - April 28, 2025 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने 16वें वित्त आयोग को अपने मानदंड बदलने का सुझाव…
Dhami

सीएम धामी के नेतृत्व में छात्रों के इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Posted by - May 31, 2023 0
देहरादून। बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश की मंत्रिमंडल बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में…
टेलीफोन पर गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज

एम्स के डॉक्टर टेलीफोन पर करेंगे गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज

Posted by - April 18, 2020 0
नई दिल्ली । कोरोना महामारी (कोविड-19) की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने टेलीफोन…