cm dhami participated in baisakhi festival 2026

हरिद्वार से धामी का संदेश: एकता और सद्भाव से बनेगा मजबूत भारत

5 0

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में कहा कि भारत की सनातन संस्कृति सदैव ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सिद्धांत पर आधारित रही है, जो पूरे विश्व को एक परिवार मानने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, सद्भाव और मानवता ही भारत की वास्तविक पहचान है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) सोमवार को ऋषिकुल मैदान में “मानव सेवा एवं उत्थान समिति” द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन एवं बैसाखी महोत्सव 2026 में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए संतों, अतिथियों, माताओं, बहनों, युवाओं और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज के मार्गदर्शन में समिति द्वारा समाज में समरसता, सेवा और नैतिक जागरण के लिए किए जा रहे कार्य प्रेरणादायी हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज जब विश्व विभिन्न संघर्षों और तनावों से गुजर रहा है, तब प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा वैश्विक स्तर पर मानवता की सेवा को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य’ की भावना को आगे बढ़ाने का उल्लेख करते हुए कहा कि कोरोना काल में अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराना, योग और आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाना तथा आपदाओं के समय सहायता पहुंचाना भारत की मानवीय सोच का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द किसी भी राष्ट्र की प्रगति के मूल आधार हैं। इसी दिशा में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करना सामाजिक न्याय और समानता सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर तथा शारदा कॉरिडोर परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों से प्रदेश की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी।

उन्होंने दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की स्थापना को भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री(CM Dhami) ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सद्भावना सम्मेलन समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को और सशक्त करेगा। साथ ही उन्होंने आयोजन के लिए सतपाल महाराज और मानव सेवा एवं उत्थान समिति को शुभकामनाएं दीं।

Related Post

CM Dhami

आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी: सीएम धामी

Posted by - March 28, 2023 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) आगामी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाएगी ताकि उत्तराखंड आने वाले…
टेलीफोन पर गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज

एम्स के डॉक्टर टेलीफोन पर करेंगे गैर कोविड-19 मरीजों का इलाज

Posted by - April 18, 2020 0
नई दिल्ली । कोरोना महामारी (कोविड-19) की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने टेलीफोन…
शादी कार्ड पर लिखवाया 'हथियार लाना वर्जित है'

जेल में बंद विधायक रीतलाल यादव ने शादी कार्ड पर लिखवाया- ‘हथियार लाना वर्जित है’

Posted by - January 19, 2020 0
पटना। बिहार के बाहुबली विधान पार्षद रीतलाल यादव की बेटी की शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…