Forest Fire

उत्तराखंड का लाल कमल नक्सली मुठभेड़ में शहीद, सीएम धामी ने किया नमन

402 0

देहरादून। अल्मोड़ा जनपद के चनौदा बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में नक्सली मुठभेड़ में बलिदानी हो गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने बुधवार को मणिपुर में मां भारती की सेवा करते हुए नक्सली मुठभेड़ में बलिदानी हुए सैन्यभूमि उत्तराखंड के लाल कमल सिंह भाकुनी की शहादत को नमन किया। साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की असीम शक्ति प्रदान करने की कामना की।

सैन्यभूमि उत्तराखंड के लाल कमल नक्सली मुठभेड़ में शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने शहादत को किया नमन

मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) को ड्यूटी के दौरान नक्सली मुठभेड़ में गोली लग गई और वह शहीद हो गए। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे।

मोदी कहते हैं- भ्रष्टाचार मिटाओ तो कांग्रेस कहती है- मोदी को मिटाओ और गांधी परिवार को बचाओ: धामी

बताया जा रहा है कि कमल 25 दिन पहले ही अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं। जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है।

Related Post

आठ साल की बच्ची नहीं लेगी सम्मान, पीएम मोदी से की ये गंभीर अपील

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। मणिपुर की लिसिप्रिया कंगुजम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने से इनकार…
SS Sandhu

हेलीपोर्ट्स और हेलीपैड्स के निर्माण में लाएं तेजी: एसएस संधू

Posted by - November 14, 2022 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने अधिकारियों को हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स के निर्माण में तेजी लाने के साथ ही निर्माण…
CM Sai

मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास की चाबी

Posted by - October 1, 2024 0
सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज मंगलवार काे सूरजपुर में आयोजित सियान सम्मान…
DM Sivan Bansal

डीएम के निर्देश, राजधानी को बनाना है स्लम फ्री, बस्तियों के पुनर्वास को बनेगी प्रभावी योजना

Posted by - May 11, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Basnal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में मलिन बस्तियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित…