CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह को दी श्रद्धांजलि

293 0

मुरादाबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शनिवार को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित रतुपुरा गांव में मुरादाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद स्व. कुंवर सर्वेश सिंह के आवास पर पहुंचे और कुंवर सर्वेश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी।

 पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित दी श्रद्धांजलि देते, पूर्व सांसद की पत्नी और बेटे को ढांढस बंधाते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

परिजनों को सांत्वना दी। बीते दिनों 20 अप्रैल को पूर्व सांसद का दिल्ली में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पूर्व सांसद की पत्नी साधना सिंह व उनके बेटे बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह से कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भारतीय जनता पार्टी परिवार आपके साथ खड़ा है।

 पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित दी श्रद्धांजलि देते, पूर्व सांसद की पत्नी और बेटे को ढांढस बंधाते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

उन्होंने (CM Dhami) आगे कहा कि कुंवर सर्वेश सिंह का निधन संगठन और समस्त क्षेत्रवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनसे मेरा व्यक्तिगत तौर पर करीबी संबंध था, वे एक अच्छे राजनेता के साथ-साथ सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। किसी भी मुद्दे पर उनके बेबाक़ अन्दाज़ के सभी क़ायल थे। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य पूर्व प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया भी उपस्थित रहे।

Related Post

हुरुन इंडिया की रिपोर्ट: भारत में इस साल प्रतिमाह 3 स्टार्टअप बने यूनीकॉर्न

Posted by - September 3, 2021 0
हुरुन इंडिया ने हालिया दावा किया कि 2021 में भारत ने प्रतिमाह 3 स्टार्टअप को यूनीकॉर्न बनाया। अगस्त तक यूनीकॉर्न…
Fire broke out at two places in Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति शिविर में लगी आग, फायर यूनिट ने पाया काबू

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर । महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में सोमवार को श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविरों…