CM Dhami

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मुख्यमंत्री धामी

33 0

रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को रामनगर के छोई स्थित हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और चारधाम यात्रा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बजरंगबली की कृपा के बिना उनके दरबार तक पहुंचना संभव नहीं है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पूर्व में कई बार यहां आने का प्रयास किया, लेकिन इस बार ईश्वर की कृपा से दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास से श्रद्धालुओं को अभूतपूर्व सुविधाएं मिली हैं। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी व्यापक विकास कार्यों से उत्तराखंड की पहचान और मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है और यह लक्ष्य जनसहयोग से अवश्य पूरा होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केदारखंड और मानसखंड सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना विकास के कार्य तेजी से जारी हैं, जिसके चलते हर वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। साथ ही शीतकालीन यात्रा भी जारी है और चारधाम के कपाट खुलने तक संचालित रहेगी। अब तक करीब 1.60 लाख श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के दौरान दर्शन कर चुके हैं। आगामी चारधाम यात्रा के लिए भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य इस क्षेत्र को और सशक्त बनाकर उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, महापौर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह: मुख्यमंत्री

Posted by - March 2, 2026 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन…
Vidhan Sabha Elections 2021

इन तीन राज्यों में सत्तारूढ़ दलों की वापसी, द्रमुक को यहां मिल रही बढ़त

Posted by - May 2, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, असम केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए मतदान के नतीजों के रुझान आने…

यूपी विधानसभा की गई सैनेटाईज, 31 मार्च तक बाहरी व्यक्ति की नो इंट्री

Posted by - March 20, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण फैसला लिया।…