CM Dhami

केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम धामी, नेशनल गेम्स का दिया न्यौता

174 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। साथ ही उन्हें आयोजन की तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखण्ड को मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के महापर्व में देशभर के 10 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों के लिए काफी तैयारियां की गई हैं। इस आयोजन से राज्य में खेल संस्कृति का विकास होगा। कहा कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलें, इसके लिए प्रदेश में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

इस दौरान सीएम ने केंद्रीय मंत्री मांडविया से जनपद अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्चस्तरीय खेल सुविधाओं (हाई एल्टीट्यूट सेन्टर) के निर्माण और प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के लिए एक-एक बहुद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल स्थापित करने के लिए बजट मांगा।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर स्थित आइस स्केटिंग रिंग के संचालन के लिए पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव पर स्वीकृति के साथ ही राज्य सरकार द्वारा जनपद नई टिहरी स्थित शिवपुरी में संचालित साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र के उच्चीकरण के लिए भी धनराशि की स्वीकृति करने की मांग भी की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जिला चम्पावत में महिला स्पोर्टस कालेज की भूमि पर इण्डोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइबिंग वाल के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता का आग्रह किया। जिसपर केंद्रीय खेलमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

हरदीप पुरी से मिले सीएम (CM Dhami) 

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से भी शष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मंत्रालय के तहत आने वाले ओएनजीसी और आईओसी से राष्ट्रीय खेलों में सीएसआर के तहत स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध भी किया। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। कहा कि मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी सीएसआर के तहत प्रोजेक्ट भेजने का सुझाव दिया।

Related Post

Dimple Yadav

‘गुंडों, माफिया और अपराधियों की भाभी हैं डिंपल यादव, दें हमारे मंगलसूत्र का हिसाब’

Posted by - April 26, 2024 0
लखनऊ । पुलवामा आतंकी हमले पर राजनीतिक बयानबाजी के बाद सपा नेत्री डिंपल यादव (Dimple Yadav) उन महिलाओं के निशाने पर…
CM Dhami did an aerial survey of Kedar Valley

धामी ने केदारघाटी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Posted by - August 6, 2024 0
देहरादून/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारी, की ये मांग

Posted by - December 17, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव…