CM Dhami met Amit Shah

सीएम धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

268 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत पुनर्प्राप्ति और पुनर्निमाण की गाइडलाइन्स के अनुसार पुनर्निमाण के लिए कम धनराशि होने के कारण आवश्यक धनराशि राज्य को वहन करनी पड़ती है। राज्य सरकार के पास सीमित संसाधनों के वजह से परियोजना के पुनर्निमाण में विलम्ब होता है।

उन्होंने (CM Dhami)  राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत पुनर्निमाण के लिए धनराशि बढ़ाने का अनुरोध किया। राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त 33 केवी से अधिक क्षमता की एचटी लाइन के पुनर्निर्माण के लिए राज्य के लिए धनराशि की व्यवस्था का अनुरोध भी किया।

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, इन खास मुद्दों पर की चर्चा

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि नैनीताल में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की वृद्धि को देखते हुए पार्किंग की समस्या है। उन्होंने नैनीताल स्थित शत्रु सम्पति मेट्रोपोल होटल परिसर की समस्त भूमि वाहन पार्किंग और सड़क चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार को देने की मांग की।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंड का समग्र विकास करेगी सरकार, सभी विधायकों से मांगे 10-10 प्रस्ताव

Posted by - March 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सभी विधायकों से…
कार्तिक आर्यन

होली के रंगो के बीच भूल भुलैया 2 की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचे कार्तिक आर्यन

Posted by - March 9, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। इन दिनों सभी के जुबान पर सुपरस्टार कार्तिक आर्यन का नाम जोरों से झाया हुआ हैं। जिन्होने अपनी…
निर्भया केस

निर्भया केस: आरोपी पवन गुप्ता की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, माना बालिग

Posted by - January 20, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया के एक आरोपी पवन गुप्ता के द्वारा दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी तथा पवन…
naxalite encounter

नारायणपुर में नक्सली मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, 10 से ज्यादा घायल

Posted by - May 23, 2024 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच जमकर मुठभेड़ (Naxalite Encounter) हुई है।‌ नक्सल प्रभावित इलाका…