CM Dhami met the Union Water Power Minister

मुख्यमंत्री धामी ने जल विद्युत परियोजनाओं के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट की

203 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि सभी कार्य समय पर पूरे किए जा सकें।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि धौली गंगा पर स्थित पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना गंगा बेसिन में नहीं है। इसलिए मंत्रालय से इस संबंध में सभी स्वीकृतियों प्रदान की जा सकती हैं।

Related Post

Anurag Agarwal

मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही किया जा सकेगा मतदान: अनुराग अग्रवाल

Posted by - April 12, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी मतदाता हैं, इसलिए…
CM Dhami

सीएम धामी आज जारी करेंगे इनवेस्टर्स समिट-2023 का कर्टेन रेजर

Posted by - September 14, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को नई दिल्ली में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड-ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 का कर्टेन रेजर जारी…
Pushkar Singh Dhami

आईआईपी द्वारा किये गए विभिन्न कार्यों की प्रदर्शनी का सीएम ने किया अवलोकन

Posted by - April 15, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरूवार को आई.आई.पी मोहकमपुर (IIP Mohkampur) में भारतीय पेट्रोलियम संस्थान…