CM Dhami

सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

414 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री, भारी उद्योग मंत्री के अलावा हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और इलैक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भारी उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से मुलाकात कर उत्तराखंड में औद्योगिक विकास के लिए मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बुधवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र पाण्डेय से भेंट करते।  

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री महेंद्र पाण्डेय से राज्य में इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के साथ ही इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया। इसके साथ ही ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करने की मांग की।

राज्य में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश के साथ ही रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ेंगे। केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने राज्य में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री धामी नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से  शिष्टाचार भेंट करते।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भी शिष्टाचार भेंट की।

Related Post

CM Vishnudev Sai

विष्णुदेव साय ने ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Posted by - August 29, 2025 0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech…
CM Vishnu Dev Sai

अमित शाह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Posted by - December 16, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने सहकारी विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के दिये निर्देश

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में आपदा प्रबन्धन विभाग एवं विश्व बैंक के अधिकारियों…