cm dhami

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी से की भेंट

390 0

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से भेंट की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री से मिनी प्रसाद योजना एवं स्वदेश दर्शन 2.0 के अन्तर्गत विभिन्न प्रस्तावों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के लिए अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मिनी प्रसाद योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में 07 प्रस्तावों व स्वदेश दर्शन 2.0 के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, गुंजी, दत्तु और मुनस्यारी, जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत व चुखा, जनपद उत्तरकाशी के जादौंग, जनपद पौड़ी गढ़वाल में कण्वआश्रम की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड राज्य पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार प्रयत्नशील है। मिनी प्रसाद योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा दूनागिरी (लागत 3.35 करोड़) चम्पावत गोरखनाथ मन्दिर (लागत 2.15 करोड़) पिथौरागढ़ श्री 1008 बालेश्वर महादेव प्राचीन शिव मन्दिर समूह थल (लागत 2.00 करोड़) जनपद पिथौरागढ़ पाताल भुवनेश्वर मन्दिर गंगोलीहाट, लागत 1.20 करोड़ रुपये जनपद चम्पावत बालेश्वर मन्दिर (लागत 1.41 करोड़) ,नैनीताल कैंचीधाम (लागत 4.98 करोड़),चमोली टिमरसैंण (लागत 4.10 करोड़) का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है।

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के आदि कैलाश,गुजी, दत्तु व मुनस्यारी जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत व चुखा, जनपद उत्तरकाशी के जादौंग जनपद पौडी गढवाल में कण्वआश्रम के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति होनी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री से उक्त प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।इस मौके पर सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम तथा सचिन कुर्वे भी उपस्थित थे।

Related Post

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- बंगाल में निष्पक्ष चुनाव होने की संभावना नहीं

Posted by - September 29, 2021 0
कोलकाता। बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बड़ा…
आनंद शर्मा

मानवता पर हो रही है चोट, जिसे हिंदुस्तान स्वीकार नहीं करेगा : आनंद शर्मा

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर(एनपीआर), नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी) को लेकर सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार…
नागरिकता संशोधन बिल

उद्धव ठाकरे विधायकों से बोले- क्यूं टूटा बीजेपी से 25 साल पुराना नाता

Posted by - November 22, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना अपनी विरोधी पार्टियों कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन करके सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।…