cm dhami

सीएम धामी ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट, राजमार्गों को व्यवस्थित करने की मांग

558 0

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) इन दिनों नई दिल्ली प्रवास पर हैँ। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से संसद भवन कक्ष में भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित करने का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पिछले कुछ वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में ढांचागत विकास व सुलभता में काफी काम हुआ है।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एनएच-109 के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लोनिवि को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में दो लेन टनल परियोजना के कार्य के लिए लोनिवि को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया।

मुख्यमंत्री धामी ने मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के अन्तर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी 2.81 से किमी 50.00) के लिए बीआरओ की डीपीआर की स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 4 लेन में निर्मित किये जाने और राष्ट्रीय राजमार्ग-731के अन्तर्गत मझौला – खटीमा (13 किमी) मोटर मार्ग को 4 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया।

Related Post

Mission Rojgar

मिशन रोजगार: 1000 अप्रेन्टिसशिप और कामगार पदों के लिए कैम्पस ड्राइव

Posted by - April 7, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की मदद से युवाओं को रोजगार (Mission Rozgar) से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध…
बाजार पूंजी

देश की शीर्ष आठ कंपनियों के बाजार पूंजी में 52,193.73 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी

Posted by - December 1, 2019 0
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में लिस्टेड शीर्ष दस कंपनियों में से आठ की बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) में बीते हफ्ते…
CM Vishnudev Sai

व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य है सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य – सीएम साय

Posted by - September 24, 2025 0
रायपुर। व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य होता है। राष्ट्रीय सेवा…
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी बोलीं- कोरोना की दूसरी लहर ‘मोदी-निर्मित त्रासदी’, बंगाल को नहीं चाहिए ‘डबल इंजन’ की सरकार

Posted by - April 21, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए आरोप…
Solar

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…