CM Dhami

सीएम धामी ने चंपावत की जनता की सुनी समस्याए

529 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को जनपद चंपावत के धौंन, स्वाला, अमोड़ी, सूखिढांग आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से रूबरू हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से ही उनको पूरे प्रदेश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ हैं। वे हमेशा आम जनता के बीच रह कर यहां कि सेवा करते रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने यहां लोगों की समस्याएं भी सुनी साथ ही समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं की समय-समय पर नियमित रूप से सुनवाई की जाए।

इस दौरान अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।

महंगाई व धार्मिक कट्टरता सहित कई मुद्दों पर बीजेपी को घेरेगी कांग्रेस

Related Post

HIV

धामी सरकार की पहल, एचआईवी पीड़ितों को अब निकट के अस्पतालों में ही मिलेंगी दवाएं

Posted by - July 15, 2024 0
देहरादून। प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले HIV पॉजिटिव मरीजों को अब उनके घर के निकट ही दवाएं उपलब्ध…

उत्तराखंड मे नशामुक्ति केंद्र से भागी युवती ने संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Posted by - August 7, 2021 0
उत्तराखंड मे नशा मुक्ति केंद्र में एक युवती से संचालक ने कई बार दुष्कर्म किया। जबकि, बाकी तीनों से वह…
JP Nadda was welcomed by CM Dhami at Jolly Grant Airport

जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Posted by - February 14, 2026 0
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को शिव भक्तों का करेंगे चरण वंदन, हेलीकॉप्टर से बरसेंगे फूल

Posted by - July 29, 2024 0
हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे श्रावण मास के कांवड़ मेले में कांवड़ियों पर मंगलवार को हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए जाएंगे।…