CM Dhami

सीएम धामी ने अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करना शासनादेश जारी किया

375 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा बीते माह लंदन में देश से बाहर रह रहे उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) द्वारा बीते 25 सितम्बर को लंदन में आयोजित रोड शो से पूर्व अप्रवासी सम्मेलन में यह घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता के अनुरूप एक माह से भी कम समय में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

उत्तराखण्ड में अप्रवासी उत्तराखण्डियों के लिए विशेष सेल में अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना सदस्य, आर मीनाक्षी सुन्दरम्, सचिव, नियोजन विभाग, शैलेश बगौली, सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समन्वयक, विनय शंकर पाण्डेय, सचिव, औद्योगिक विकास विभाग एवं सुधीर नौटियाल, से.नि. निदेशक, उद्योग को इस अप्रवासी सेल में शामिल किया गया है।

योगी का राहुल पर निशाना, पहले सांसद सिर्फ वोट लेने आते थे

इस सेल का मुख्य उद्देश्य विदेश या राज्य से बाहर निवास कर रहे में रह रहे अप्रवासी उत्तराखंडियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनकी सहायता करना है। इसके साथ ही प्रदेश के विकास में भी सुझाव एवं सहयोग लिया जायेगा ।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं

Posted by - December 31, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने…
विजय दिवस

विजय दिवस : 10 लाख लोग शरणार्थी होकर भारत आए, विस्थापितों में 90 फीसदी थे हिंदू

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। 1971 में पाकिस्तान सेना ने पूर्वी पाकिस्तान में बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का नतीजा यह हुआ कि वहां के 10…