CM Dhami

स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें युवा: मुख्यमंत्री

109 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब मुख्यमंत्री सड़क किनारे भुट्टा भून रहे श्री महातम की ठेली के पास अचानक रुके।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने न केवल स्वयं भुट्टा भूना, बल्कि वहां पहले से भुट्टे की प्रतीक्षा कर रही एक वृद्ध महिला को भी अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा सौंपा और उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं भी भुट्टे का स्वाद लिया । मुख्यमंत्री स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उत्पादों को मार्केट से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि “स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत ही राज्य की असली ताकत है। हर नागरिक के श्रम का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) का यह व्यवहार न केवल विनम्रता और जनता  के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि एक सशक्त समाज वही है जहाँ नेतृत्व और आमजन के बीच संवाद और सम्मान की भावना हो।

Related Post

helpline number

मोदी सरकार ने नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Posted by - September 9, 2020 0
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी में मानसिक बीमारी की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। इससे निजात दिलाने के लिए बुधवार…
Congress

कार्यकर्ताओं के धरने पर नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Posted by - June 13, 2022 0
नई दिल्ली: राष्ट्रीय हेराल्ड मामले के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किए गए राहुल गांधी के समर्थन…
CM Bhajan Lal

भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

Posted by - October 26, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने शनिवार को नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। श्री शर्मा ने(CM…
Actress Kriti Sanon met CM Dhami

एक्ट्रेस कृति सेनन ने टीम के साथ की सीएम धामी से भेंट

Posted by - September 23, 2023 0
देहरादून। नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं कृति सेनन (Kriti Sanon) फ़िल्म निर्माता…