CM Dhami

सीएम धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

137 0

देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन नेपाली सूखा बंदरगाह (ड्रायपोर्ट) तक पहुँचने वाले फोरलेन मार्ग का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्माण स्थल पर अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण की गुणवत्ता एवं समयसीमा के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बनबसा से नेपाल सीमा तक बनने वाला यह मार्ग रणनीतिक, व्यापारिक और सामरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जा रहा है।

इस परियोजना के लिए NHAI को 7.28 हेक्टेयर भूमि विधिवत रूप से हस्तांतरित की जा चुकी है। कुल 3.06 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन मार्ग के निर्माण हेतु प्रारंभिक रूप से 177 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। लेकिन भौगोलिक एवं तकनीकी कारणों से अनुमानित लागत में 80 करोड़ रुपये की वृद्धि संभावित है, जिससे कुल बजट 250 करोड़ रुपये तक पहुँच सकता है।

निर्माण कार्य मार्च 2023 में प्रारंभ हुआ था और पहले इसे 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य था। किंतु बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण अब यह परियोजना 2027 तक पूर्ण की जाएगी।

इस मार्ग में एक फ्लाईओवर, एक बड़ा पुल और दो छोटे पुलों का निर्माण प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि यह परियोजना भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आवागमन की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को तेजी, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

Related Post

पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71 लाख लाभार्थियों को बांटे ई-प्रॉपर्टी कार्ड

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71…
मिस यूनिवर्स 2019

Miss Universe 2019: हॉट महिलाओं की लिस्ट में से एक हैं भारत की ये वर्तिका सिंह

Posted by - December 12, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। अमेरिका के अटलांटा में हुई मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिता में दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने यह…
CM Dhami

प्रधानमंत्री की अपील का असर, तीर्थयात्री खरीद रहे हैं भोजपत्र के उत्पाद: धामी

Posted by - July 30, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रथम गांव माणा में की गई अपील…
CM

राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले पर सीएम ने की निंदा

Posted by - June 25, 2022 0
नई दिल्ली: वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (Marxist) के महासचिव…
CM Dhami

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उच्चाधिकार समिति का किया जाए गठन: सीएम धामी

Posted by - July 6, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अगले वर्ष 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को भव्यता और गरिमा के साथ…