CM Dhami

मुख्यमंत्री ने बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का किया लोकार्पण

305 0

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का लोकार्पण करने के साथ 17218.57 लाख की 18 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान जमरानी बांध परियोजना के तहत विस्थापित लोगों को भी धनराशि वितरित की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना से स्थानीय के अलावा तराई भाभर क्षेत्र को भी भरपूर लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आज विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है। अनेक क्षेत्रों में निवेश से रोजगार की संभावनाएं बढ़ी है। इसके मद्देनजर सात नवंबर को देहरादून में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने दी केदारघाटी को दो और बड़ी सौगात

देश-विदेश के प्रवासी उत्तराखंडी से उनके अनुभव, संघर्ष व उनकी सफलता को लेकर संवाद करेंगे और राज्य में निवेश एवं रोजगार के संभावनाओं के लिए उनके सुझाव भी लेंगे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू आदि उपस्थित थे।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री की चेतावनी, जन शिकायतों के यथोचित समाधान में लापरवाही अक्षम्य

Posted by - August 31, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि जन शिकायतों और समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी…
डीएम को सौंपी ये खास चीज

सीएम योगी से प्रेरित नन्हे बालक ने कोरोना से जंग के लिए डीएम को सौंपी ये खास चीज

Posted by - March 29, 2020 0
बस्ती। कोरोना की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग…

पीएम ने दी वाराणसी को 5200 करोड़ की सौगात,कहा-अब गरीब के बच्चे बनेंगे डॉक्टर

Posted by - October 25, 2021 0
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ किया। साथ ही, उन्‍होंने…