CM Dhami

कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय महोत्सव का स्वरूप : धामी

3 0

पौड़ी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को पौड़ी गढ़वाल दौरे के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास तथा 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन कर वहां विकसित विज्ञान आधारित गतिविधियों, इंटरएक्टिव मॉडलों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे विज्ञान संग्रहालय बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान की भावना और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए आधुनिक विज्ञान शिक्षण और नवाचार केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां बच्चे विज्ञान को पुस्तकों से आगे बढ़कर प्रयोगों के माध्यम से समझ सकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और रामलीला मैदान पहुंचकर कंडोलिया महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कंडोलिया महोत्सव को सरकारी कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कंडोलिया महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि लगभग 110 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार हाउस ऑफ हिमालय, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन नीति, स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है और पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं। साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में एनसीसी अकादमी, एनआईटी परिसर, गंगा संस्कृति केंद्र, सिंगटाली पुल, सड़क चौड़ीकरण, झील निर्माण, खेल अवस्थापना और अन्य विकास परियोजनाएं क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन की नई संभावनाएं पैदा करेंगी।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Cyber Security

साइबर सिक्योरिटी के ‘हाइब्रिड मोड’ से लैस होंगे परिवहन निगम कर्मचारी

Posted by - September 19, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में साधारण जनमानस के लिए भयमुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के प्रयास में लगी योगी सरकार…
Governor Harichandan

रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल हरिचंदन, मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

Posted by - July 7, 2024 0
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Harichandan) रथ यात्रा ( Jagannath Rath Yatra) के अवसर पर आज रविवार को गायत्री नगर…
महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

महाराष्ट्र: कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार का शपथ ग्रहण एक दिसंबर को

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली सरकार का शपथ ग्रहण आगामी दिसंबर को होगा। हालांकि शपथ ग्रहण…
CM Bhajanlal Sharma

स्वर्णकार समाज सदैव मेहनती और विश्वास करने वाला समाज रहा है : सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - April 5, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने आज मुख्यमंत्री निवास पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया उनके…