CM Dhami

सीएम धामी ने बालिका आश्रय गृह का किया लोकार्पण

534 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जी.जी.आई.सी, राजपुर रोड देहरादून में आसरा ट्रस्ट द्वारा 200 वंचित बालिकाओं के लिए बनाए गए आश्रय गृह का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि आसरा ट्रस्ट द्वारा निराश्रित एवं वंचित बालिकाओं के लिए अच्छे आश्रय गृह का निर्माण किया गया है, जिसमें हर सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा की जो अपना जीवन दूसरों की सेवा के लिए समर्पित करता है, उनका जीवन सफल होता है। हमारी ये बालिकाएं अपनी शिक्षा सुगमता से ग्रहण कर सके, उनके लिए अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने में यह आश्रय गृह मददगार साबित होगा।

CM Dhami

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अनेक प्राविधान किए गए हैं। राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की शुरुआत बाल वाटिकाओं से को गई है।

CM Dhami

शिक्षा के उन्नयन के लिए कई शिक्षकों द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस संकल्प से आगे बढ़ना है कि, जिन बच्चों की कोई परवरिश करने वाला नहीं है, उनको अच्छी शिक्षा देकर कैसे जीवन की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

ज्ञान व विज्ञान को बढ़ावा देने में शिक्षकों का सहयोग जरूरी: सीएम धामी

CM Dhami

इस अवसर पर विधायक  खजानदास, शिक्षा महानिदेशक  बंशीधर तिवारी, प्रबंध निदेशक हेल्प एलाइंस  आंद्रेय पार्नकॉफ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Post

डीएचएफएल होगी दिवालिया

तेज होगी डीएचएफएल दिवालिया प्रक्रिया, आरबीआई ने समिति गठित की

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। एनबीएफसी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन (डीएचएफएल)दिवालिया होने के कगार पर पहुंच चुकी है। इसके लिए आरबीआई ने तीन…
Rahul Gandhi in kamakhya Temple

असम : रैली से पूर्व राहुल गांधी ने कामाख्या देवी के दर्शन किए, लिया आशीर्वाद

Posted by - March 31, 2021 0
गुवाहाटी । असम विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रचार करने के लिए असम पहुंचे। इस दौरान राहुल…
CM Dhami honored bodybuilder Pratibha Thapliyal

मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र…
Ahmedabad plane crash

Ahmedabad Plane Crash: ऐसा लगता है कोई नहीं बचा… विमान हादसे पर बोले अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर

Posted by - June 12, 2025 0
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) हुआ है। इसमें सवार सभी…