CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित

435 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सायं रेसकोर्स में आयोजित सरस मेले में प्रतिभाग कर मेले में प्रतिभागी महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आये स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की

सराहना करते हुए सरस मेलों के आयोजन को ग्रामीण आर्थिकी एवं महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने वाला बताया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मेले में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का भ्रमण कर उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न राज्यों के परम्परागत हस्तशिल्प एवं लोक कलाओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के साथ उनके संरक्षण के लिये भी प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। इससे शिल्पियों, बुनकरों एवं कारीगरों को अपने उत्पादों के विपणन के लिये बाजार भी उपलब्ध कराने में भी मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है।

cm dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया है जिससे प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा तथा जहां बाजारों को उत्पाद मिलेंगे वहीं उत्पादकों को बाजार उपलब्ध होगा। प्रदेश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए भी इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

cm dhami

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, सचिव बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम, जिलाधिकारी सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान आदि उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

जन्माष्टमी महोत्सव के समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, नन्हे बाल गोपाल से लिया आशीर्वाद

Posted by - August 26, 2024 0
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर सोमवार को पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट पहुंचे। इस दौरान…

दो को छोड़ तीसरी की खोज में आमिर, ऐसे ही लोग बढ़ा रहे जनसंख्या – भाजपा सांसद

Posted by - July 12, 2021 0
मध्यप्रदेश के मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत जताई।…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

Posted by - January 22, 2026 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरूवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श एवं विभागों…
CM Vishnudev Sai

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

Posted by - August 17, 2025 0
रायपुर। रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में आयोजित जन्माष्टमी एवं दही-हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने…