CM Dhami

उत्कृष्टता सम्मान समारोह में सीएम धामी ने प्रतिष्ठित लोगों को किया सम्मानित

563 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को आईएसबीटी रोड (ISBT Road) स्थित एक होटल (Hotel) में आयोजित अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान समारोह (Amar Ujala Excellence Award Ceremony) में समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने जिन महानुभावों को उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया उनमें पद्मभूषण चण्डी प्रसाद भट्ट, पदमश्री बसन्ती बिष्ट, माधुरी बर्थवाल, प्रीतम भरतवाण, लाल बहादुर शास्त्री के पूर्व निदेशक संजीव चौपड़ा, निदेशक आईआईटी रूड़की प्रो0 अजीत कुमार चतुर्वेदी, समाजसेवी अनुप नौटियाल, कवि साहित्यकार अतुल शर्मा, योग की अम्बेसडर दिलराज कौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज को दिशा देने वाले अन्य लोग शामिल थे।

समारोह में CM Dhami ने कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि इस समारोह में अपने प्रयासों से समाज में उत्कृष्टता का कार्य करने वालों को सम्मानित करने से स्वयं को गोरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने इस बार चुनाव में इतिहास बनाया है। 5 वर्ष बाद सरकार बदलने के मिथक को तोडा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के लिये हमारे प्रयास निरन्तर जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये प्रयासरत है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है। हर क्षेत्र में बेहतर सड़कों से आवागमन के साथ ही प्रदेश के औद्योगिकरण में बढ़ावा मिलेगा। हमारा प्रयास उत्तराखण्ड में उद्योगों को बेहतर वातावरण प्रदान करना है। हमारे उद्यमी हमारे राज्य के ब्राण्ड अम्बेसडर है।

समारोह में CM Dhami
समारोह में CM Dhami

पीएम की केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से दिल्ली आना जाना एक्सप्रेस वे बनने से आसान हो जायेगा। हवाई जहाज से भी कम समय में यह दूरी तय होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। उनके मार्गदर्शन में भव्य केदारपूरी का निर्माण अन्तिम चरण में है। बद्रीनाथ का भी सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी से भूपेन्द्र यादव ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

1064 एप लांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से युक्त करने के लिये 1064 एप लांच किया गया है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने तथा बाहरी संदिग्ध लोगों के वेरिफिकेशन की पहल की गई है ताकि प्रदेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में बुद्धिजीवियों एवं विषय विशेषज्ञो की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरूआत की गई है।

सीएम धामी ने भूपेन्द्र यादव से भेंट कर की कई मुद्दों पर चर्चा

Related Post

CM Dhami

भारतीय शास्त्र सृष्टि के रहस्यों को जानने का माध्यम: मुख्यमंत्री

Posted by - March 21, 2025 0
हरिद्वार। हमारे शास्त्र केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के रहस्यों को जानने का माध्यम हैं। भारतीय शास्त्रों और ग्रंथों…
CM Dhami

आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर उत्तराखंड का फोकस, आईआईटी रुड़की में मुख्यमंत्री धामी का आह्वान

Posted by - January 16, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं…
Chief Minister

हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथोरिटी के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - July 9, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री (Chief Minister) पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में हरियाणा गर्वेनेस रिफार्म अथॉरिटी के…
CM Dhami

ग्राउंडिंग सेरेमनी आयोजन राज्य के औद्योगिक भविष्य को देगा नई दिशा: मुख्यमंत्री

Posted by - July 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को रुद्रपुर…
NABARD

नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27’

Posted by - February 24, 2026 0
देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD), उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2026–27 का सफल आयोजन…