CM Dhami

Tunnel Rescue: सीएम धनी ने मजदूरों को सौंपे एक-एक लाख के चेक, रैट माइनर्स को देंगे इतनी प्रोत्साहन राशि

443 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू कर लाए गए श्रमिकों को एक-एक लाख रुपये सहायता राशि का चेक सौंपे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने वाले रैट माइनिंग दल के सदस्यों को भी 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों तक फंसे रहे श्रमिकों को सहायता राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रमिकों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए इतने लंबे समय तक धैर्य बनाए रखने की सराहना। की कहा कि हादसे के चलते कोई भी दिवाली नहीं मना पाया था, अब वह दिवाली का जश्न मनाएंगे।

चिकित्सकों ने बताया कि सभी श्रमिक प्रारंभिक जांच में ठीक मिले हैं। जिन्हें उच्च चिकित्सकीय जांच के लिए हायर सेंटर भेजा जाएगा।

इस मौके गढ़वाल आयुक्त विनयशंकर पांडेय, डीएम अभिषेक रूहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एसपी अर्पण यदुवंशी, सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डॉ.आरसीएस पंवार, एसडीएम चतर सिंह चौहान, बृजेश कुमार, सीओ प्रशांत कुमार, अनुज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहानन, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट मौजूद रहे।

Related Post

Nostradamus

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां, क्या साल 2021 में भी मंडराएगा खतरा?

Posted by - December 31, 2020 0
नई दिल्ली। फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणियों को लेकर यह दावा किया जाता रहा है कि उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां…
CM Dhami

औली से हिमालयन मैराथन और अन्य खेलों का शुभारंभ होना गौरव की बात: सीएम धामी

Posted by - April 8, 2023 0
गोपेश्वर। उत्तराखंड स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन और स्काई रनिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जोशीमठ औली में राष्ट्रीय स्तर की दो…
CM Dhami inaugurated the holy stick yatra

वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को भव्य व दिव्य रूप से किया जायेगा आयोजित-मुख्यमंत्री

Posted by - September 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को तीर्थ नगरी हरिद्वार से पवित्र छड़ी यात्रा को अधिष्ठात्री माया देवी…