CM Dhami

मुख्यमंत्री ने धाम पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल के किए दर्शन, देश प्रदेश की समृद्धि की कामना की

197 0

गोपेश्वर। उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को बद्रीनाथ पहुंचकर बद्रीविशाल के दर्शन किए और धाम की विशेष पूजाओं में शामिल किए। उन्होंने पूजा के दौरान देश प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यात्रा अब अंतिम चरणों में है, लेकिन अभी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। पिछले दो तीन सालों से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि होगी।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यहां पर मास्टर प्लान का काम तेजी से पूरा हो रहा है। आने वाले समय में यहां का भव्य स्वरूप सामने आयेगा। हर साल अच्छी यात्रा हो यही हमारा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा प्राधिकरण बनाया जा रहा है। फिर सभी धामों की यात्रा व्यवस्थाओं के हिसाब से सिस्टम विकसित किया जाएगा और संख्या सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियाें से बीकेटीसी कार्यालय में मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने यात्रियों से भी बातचीत की और यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इस साल अब तक 13 लाख 85 हजार यात्रियों ने बद्री विशाल के दर्शन किए हैं। इस माैके पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल, एसडीएम ज्योतिर्मठ चंदरशेखर वशिष्ठ और एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे।

Related Post

HIV

धामी सरकार की पहल, एचआईवी पीड़ितों को अब निकट के अस्पतालों में ही मिलेंगी दवाएं

Posted by - July 15, 2024 0
देहरादून। प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले HIV पॉजिटिव मरीजों को अब उनके घर के निकट ही दवाएं उपलब्ध…
cm dhami

कम भूमि और कम जल में अधिक लाभ देने वाला उद्यम है मशरूम उत्पादन: मुख्यमंत्री

Posted by - December 20, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ…
CM Dhami

धामी सरकार के दो साल के कार्यकाल को मिला समर्थन, सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में धामी

Posted by - March 23, 2024 0
देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) के दो साल के कार्यकाल का सोशल मीडिया पर भी खूब बोलबाला रहा। शनिवार को…