CM Dhami

योजना क्रियान्वयन के लिए 3 करोड़ 25 लाख की राशि स्वीकृति

334 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 03 करोड़ 25 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत कालसा में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 59.57 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 01,02 व 03 के आन्तरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए 58.78 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के लिंगूरानी से रालम ट्रैक रूट एवं रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट के निर्माण के लिए 40.01 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के ग्राम वैगा में निकास नाली निर्माण के लिए 34.73 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा़ के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत गुजरूकोट हरूहीत मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 36.02 लाख रुपये एवं देवी मन्दिर देघाट के लिए 34.40 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सिंचाई विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के अन्तर्गत सालावाला (हाथी बड़कला) के खाले में सर्वे झील से सालावाला पुल तक बैंड के निर्माण कार्य के लिए 31.71 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई।

संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलारी स्थित मां हीरामणि के मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने 30 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Related Post

लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी उपसेना प्रमुख

सीडीएस विपिन रावत ने लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी को नियुक्त किया उपसेना प्रमुख

Posted by - January 18, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिणी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी आगामी 25 जनवरी को नए उप सेना प्रमुख के रूप…
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री ने पंचकूला पुस्तक मेले में ‘कर्मयोगी कृष्ण’ का किया विमोचन

Posted by - November 4, 2024 0
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने आज पंचकूला में आयोजित तीसरे पुस्तक मेले के उदृघाटन…
गांगुली

पश्चिम बंगाल को जरुरत पड़ी तो ईडन गार्डन को क्वारंटाइन के लिए देंगे : गांगुली

Posted by - March 25, 2020 0
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि अगर जरुरत पड़ती है। तो वह…
CM Dhami

सीएम धामी ने की GIS की तैयारियों की समीक्षा बैठक, FRI में लिया तैयारियों का जायजा

Posted by - December 7, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने  का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई…