CM Dhami

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण की दी वित्तीय स्वीकृति

208 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के चार आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए 1.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के जुलपाता से भटेड़ी तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए 29.97 लाख,भटेड़ी से सिरोड़ी तक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए रूपये 44.42 लाख और मडसौन से डुगराकोट इण्टर कालेज तक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए 17.94 लाख की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम सभा बार्मों से हाई स्कूल तक आंतरिक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए भी 23.50 लाख की स्वीकृति दी है।

फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल व अभिनेत्री शेफाली ने मुख्यमंत्री से की भेंट

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने डीएवीपीजी कॉलेज के बहुउद्देशीय क्रीडा भवन के निर्माण और आवश्यक उपकरणों के लिए प्रदान की 19.18 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि की वित्तीय स्वीकृति भी मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रदान की गई है।

Related Post

हैदराबाद एनकाउंटर

हैदराबाद एनकाउंटर : पुलिस कमिश्नर बोले- आरोपियों ने हथियार छीनकर फायरिंग की

Posted by - December 6, 2019 0
हैदराबाद। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर सज्जनार ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को…
Two killed in sewer cleaning

सीवर सफाई के दौरान बाप-बेटे की मौत: आश्रितों को 30 लाख मुआवजे का ऐलान, कंपनी करेगी भुगतान

Posted by - May 2, 2024 0
लखनऊ। लखनऊ में रेजीडेंसी के पास बुधवार को सफाई के लिए उतरे बाप-बेटे की मौत के मामले में विभाग ने…
Air Chief Marshal

कोरोना संकट के बीच वायुसेना ने अस्पतालों में बढ़ाईं सुविधाएं : एयर चीफ मार्शल

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली । एयर चीफ मार्शल (Air Chief Marshal) आरकेएस भदौरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी से निपटने…