CM Dhami-

राज्यपाल और सीएम धामी ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की दी शुभकामनाएं

405 0

देहरादून। राज्यपाल और मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य सक्रिय योगदान दें।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने संदेश में कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। लोकतंत्र की प्रतिष्ठा और मर्यादाओं की रक्षा के लिए जाति,धर्म,भाषा,समुदाय व अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

राज्यपाल ने कहा कि मतदान अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदान सबसे बड़ा दान है। मतदान करके लोग निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी करते है। मतदान से देश का लोकतंत्र और अधिक शक्ति सम्पन्न होता है। सभी जागरूक नागरिकों की यह भी नैतिक जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने में निर्वाचन आयोग को अपना सहयोग दें।

सीएम योगी से मिला पर्वतीय महापरिषद का प्रतिनिधि मण्डल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मतदान का प्रयोग कर हम लोकप्रिय सरकार के चयन प्रक्रिया में भागीदार बनते हैं और लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देते हैं। अपने मत का प्रयोग करने के साथ ही लोगों को भी इसके लिए जागरूक भी करना चाहिए यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने जगार- 2024 हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Posted by - March 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में रविवार को जगार –…
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

IND vs NZ : भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड से मिला 133 रन का लक्ष्य

Posted by - January 26, 2020 0
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच टी-20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को ऑकलैंड के ईडन…
CM Dhami

धामी कैबिनेट ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का जताया आभार

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत…