CM Dhami-

राज्यपाल और सीएम धामी ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की दी शुभकामनाएं

429 0

देहरादून। राज्यपाल और मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य सक्रिय योगदान दें।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने संदेश में कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। लोकतंत्र की प्रतिष्ठा और मर्यादाओं की रक्षा के लिए जाति,धर्म,भाषा,समुदाय व अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

राज्यपाल ने कहा कि मतदान अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदान सबसे बड़ा दान है। मतदान करके लोग निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी करते है। मतदान से देश का लोकतंत्र और अधिक शक्ति सम्पन्न होता है। सभी जागरूक नागरिकों की यह भी नैतिक जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने में निर्वाचन आयोग को अपना सहयोग दें।

सीएम योगी से मिला पर्वतीय महापरिषद का प्रतिनिधि मण्डल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मतदान का प्रयोग कर हम लोकप्रिय सरकार के चयन प्रक्रिया में भागीदार बनते हैं और लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देते हैं। अपने मत का प्रयोग करने के साथ ही लोगों को भी इसके लिए जागरूक भी करना चाहिए यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है।

Related Post

UP Transport Department

व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा से अब परिवहन सेवाएं होंगी और आसान

Posted by - November 13, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री (CM Yogi) के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, परिवहन…
BJP Manifesto

अग्निवीरों को जॉब, महिलाओं को 2100 रुपये महीने…, BJP ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र

Posted by - September 19, 2024 0
रोहतक। हरियाणा चुनाव (Haryana Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र (BJP Manifesto) जारी कर दिया है।…
up budget 2021

UP Budget 2021 : राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढा सकती है योगी सरकार, जुलाई से DA मिलने की संभावना

Posted by - February 21, 2021 0
लखनऊ। कोरोना काल  में फ्रीज हुए राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) योगी सरकार जुलाई 2021 से बहाल कर सकती…