CM Dhami

सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया

424 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संकल्प दिवस (Sankalp Diwas) पर शुक्रवार सुबह घंटाघर में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित होकर अभी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

शुक्रवार सुबह संकल्प दौड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह दौड़ घंटाघर से प्रारंभ होकर दिलाराम चौक से वापस होते हुए गांधी पार्क पर समाप्त हुई। संकल्प दिवस पर प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड स्थापना के बाद 2022 में पहली बार टूटा मिथक, जब जनता ने भाजपा को चुना: धामी

Posted by - March 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड स्थापना के बाद पहली बार मिथक टूटा, जब 2022…
cm dhami

महिलाओं के आरक्षण पर महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Posted by - January 28, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 30 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने पर भाजपा महिला मोर्चा और…