cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने आधुनिक टेक्नोलॉजी युक्त एंबुलेंस को झंडी दिखाकर किया रवाना

764 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय से आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त एंबुलेंस ( ambulance) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह एंबुलेंस डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने सीएसआर के तहत प्रदेश को दी गई है।

उत्तराखंड में कार्यरत डिक्सन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने आज प्रदेश को अपनी सीएसआर के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो ट्रेवलर एंबुलेंस दी है। इन दोनों एंबुलेंस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कैंची धाम पहुंचे सीएम धामी, नीम करोरी महाराज के दर्शन कर की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि निजी संस्थान यदि अपनी सामाजिक दायित्वों को निभाएं तो उत्तराखंड के लोगों का जन-जीवन और भी आसान हो जाएगा। आज यहां से रवाना की गईं दोनों एंबुलेंस आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। इसका लाभ प्रदेश वासियों को मिलेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत और डिक्सन टेक्नोलॉजीज के सीईओ राजीव लोनियाल भी मौजूद थे।

Related Post

surjewala

भाजपा के उम्मीदवार की गाड़ी से मिली EVM , उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई: रणदीप सिंह सुरजेवाला

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। असम के करीमगंज में भाजपा उम्मीदवार की कार से ईवीएम (EVM Found Patharkandi BJP Candidate) मिलने का मामला सामने…
Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन दिन में 1.10 लाख भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन

Posted by - April 25, 2026 0
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। बाबा केदार…
pm modi

देवभूमि पहुंचे पीएम मोदी का सीएम पुष्कर ने किया स्वागत

Posted by - December 30, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के देवभूमि उत्तराखण्ड आने पर आर्मी हैलीपेड, हल्द्वानी पर  राज्यपाल ले.ज. (से.नि) गुरमीत सिंह और…