CM Dhami

टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

40 0

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद Tehri Garhwal के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल लोगों को त्वरित और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने की राज्यपाल से भेंट

Posted by - September 24, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) और विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को राजभवन में विधानसभा में भर्तियां निरस्त करने और बेटी अंकिता…
कोरोनावायरस डायग्नोस्टिक सेंटर

मेरठ व गोरखपुर में कोरोना वायरस दो डायग्नोस्टिक सेंटरों को मिली मान्यता

Posted by - March 22, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ व गोरखपुर मेडिकल काॅलेजों को केन्द्रीय भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) से कोरोनावायरस डायग्नोस्टिक सेंटर की…
Rahul Gandhi

महाराष्ट्र की तरह ही बिहार चुनाव में भी वोट चुराने की कोशिश कर रही है भाजपा: राहुल

Posted by - July 9, 2025 0
महाराष्ट्र की तरह बिहार में धांधली कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: राहुल पटना: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)…