CM Dhami

टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

39 0

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनपद Tehri Garhwal के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल लोगों को त्वरित और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Post

CM Dhami

देघाट पहुंचे सीएम धामी, लोस उम्मीदवार अजय टम्टा के पक्ष में की जनसभा

Posted by - April 1, 2024 0
अल्मोड़ा। देघाट में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने क्रांति की भूमि देघाट और सल्ट के…
CM Vishnudev Sai

बैगा, गुनिया और सिरहा काे मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, प्रत्येक वर्ष मिलेगा 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि

Posted by - November 18, 2024 0
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा,…
महंत आशीष गिरी ने की आत्महत्या

महंत आशीष गिरी ने निरंजनी अखाड़े में की आत्महत्या, आश्रम में मचा हड़कंप

Posted by - November 17, 2019 0
प्रयागराज । प्रयागराज के दारागंज स्थित निरंजनी अखाड़े के आश्रम में रविवार को महंत आशीष गिरी ने आत्महत्या कर ली…