CM Dhami

करनदीप के लापता होने पर सीएम धामी ने जताई गहरी चिंता

177 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत उत्तराखंड निवासी करनदीप सिंह राणा के लापता होने के समाचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री धामी ने आज करनदीप सिंह राणा के पिताजी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क में है। उन्होंने कहा कि करनदीप जी की सुरक्षा और शीघ्र सुरक्षित वापसी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने बताया कि उन्होंने स्वयं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई और आवश्यक सहयोग के लिए वार्ता करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियाँ आपसी समन्वय के साथ हर आवश्यक कदम उठा रही हैं ताकि करनदीप जी का पता लगाया जा सके और उन्हें सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा सके।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने करनदीप सिंह राणा के परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनकी चिंता और पीड़ा को समझती है और इस दिशा में पूरी गंभीरता से प्रयासरत है।

Related Post

acharya mahamandaleshwar laxmi narayan tripathi

वायरल फोटोज पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दी सफाई

Posted by - March 31, 2021 0
हरिद्वार। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan Tripathi) की सोशल मीडिया में कई तस्वीरें…
CM Dhami paid tribute to MLA Shailrani

सीएम धामी ने विधायक शैलारानी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि…
CM Yogi

चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए: सीएम योगी

Posted by - April 4, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के…
cm dhami

राज्य में होने वाले विकास को सुनिश्चित करेगा चिंतन शिविर: सीएम धामी

Posted by - November 25, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में चिंतन शिविर का अपना एजेंडा है, जो…