CM Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार नाथ के पावन दर्शन

259 0

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के साथ ही सीएम धामी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व मंगल कमान की प्रार्थना की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हेलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की और देश एवं प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तीर्थयात्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के मंदिर में दर्शन करने के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र एवं रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों से भी भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धाम में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को नई दिशा मिल रही है और स्थानीय जनता को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण ही तीर्थयात्रियों की संख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है। साथ ही इस वर्ष आई आपदा के दौरान समय रहते सभी यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू पूरा किया गया। उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से विशेष लगाव है। बताया कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में दीपोत्सव मनाया गया।

दीपावली के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया गया। तीन नवंबर को भैयादूज के दिन केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। इसी के साथ गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को और यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे। वहीं 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।

नेपाल बॉर्डर पहुंचे CM धामी, सेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली

इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति के अधिकारीगण तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बता दें कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में आज एक नवंबर को ही दीपोत्सव मनाया जा रहा है। दीपावली के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया गया है। तीन नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। इसी के साथ गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को और यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे। वहीं 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।

Related Post

Northern Railway Lucknow Division

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल : प्रशिक्षण के अभाव में कीमैन की ट्रेन से टकरा कर मौत

Posted by - December 15, 2020 0
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल (Northern Railway Lucknow Division) के सुल्तानपुर उपमंडल में गैंग नंबर 33 के कीमैन मोहम्मद इस्तेखार…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने की छात्रों से स्वच्छ उत्तराखण्ड अभियान में सहयोग की अपील

Posted by - September 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही…

डॉक्टर डे पर मोदी का फैसला, देश में एम्स की संख्या बढ़ेगी और बजट दोगुना होगा

Posted by - July 1, 2021 0
नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश के मेडिकल कम्युनिटी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

सैन्य शक्ति सम्मेलन 2019: जानें क्यों भावुक हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Posted by - November 4, 2019 0
देहरादून। देहरादून में आयोजित सैन्य सम्मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक शहीद सैनिक की पत्नी के गुमसुम हो…