CM Dhami

सीएम धामी ने पर्यटन विकास मेले में किया वर्चुअल प्रतिभाग

438 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने कुरूड़ में आयोजित पर्यटन विकास मेले में वर्चुअल प्रतिभाग कर जनसभा को सबोधित करते हुए राजराजेश्वरी माता नंदा से सबके मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशक्ति मैय्या  सिद्ध पीठ कुरुड़ की नंदा राज राजेश्वरी मां प्राचीन काल से जगत के कल्याण के लिए कुरुड़ में विद्यमान है। नंदानगर घाट चमोली में महामृत्युंजय महादेव बैरासकुंड के बाम भाग में स्थित कुरुड़ में पार्वती-भगवती नंदा राज राजेश्वरी से सर्व कल्याण की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami ) ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि हैं। नंदा राजजात यात्रा का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि से कहा था कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इस बार अभी तक चारधाम यात्रा में 30 लाख से अधिक रजिस्टर्ड श्रद्धालु आ चुके हैं।

सीएम धामी से पूर्व राज्यपाल बेबी मौर्य ने की भेंट

बदरीनाथ में मास्टर प्लान से कार्य किये जा रहे हैं।  केदारनाथ में भी पुनर्निर्माण के तहत तृतीय चरण के कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा। जो जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक  भूपाल राम टम्टा , जिला अध्यक्ष भाजपा  रघुवीर बिष्ट, मंडल अध्यक्ष  खिलाप सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख  भारती देवी, कर्नल एच० एस० रावत, मेला कमेटी के अध्यक्ष  सुखवीर सिंह रौतेला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

सीएम धामी ने शिवराज चौहान से की भेंट

Related Post

DM Reena Joshi

जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का DM रीना जोशी ने किया निरीक्षण

Posted by - May 18, 2023 0
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी (DM Reena Joshi)  ने जनपद के विकासखंड बेरीनाग क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत…
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

Posted by - April 26, 2026 0
दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता…
CM Sai

मोदी पर लाठी, छत्तीसगढ़ की जनता पर लाठी चलाने जैसा: सीएम साय

Posted by - April 4, 2024 0
रायपुर/राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने गुरुवार को एक बार फिर राजनांदगांव में कांग्रेस को अपने सिर पर…
UCC

अब इंतजार हुआ खत्म, उत्तराखंड में इस दिन से लागू हो जाएगी समान नागरिक संहिता

Posted by - January 25, 2025 0
देहारादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के देहरादून दौरे से एक दिन पहले 27 जनवरी को उत्तराखंड में समान नागरिक…