CM Dhami

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ एवं अमेजान इंडिया के बीच एमओयू, सीएम धामी ने की ऑनलाइन खरीदारी

331 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ एवं अमेजान इंडिया के बीच एमओयू साइन किया गया। इस अवसर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने अमेजान इंडिया के ई-मार्केटिंग पोर्टल पर ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की विधिवत लांचिंग की। मुख्यमंत्री  ने उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद जन-जन के लिए आसानी से उपलब्ध होंगे और उत्तराखंड से बाहर रह रहे लोग भी इन्हें सुलभता से खरीद सकते हैं। भाजपा सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विकस्तर पर नई पहचान देने के साथ राज्य के नागरिकों को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सतत क्रियाशील है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत दिसंबर माह में इंवेस्टर्स समिट में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड की लांचिंग की थी। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड को लॉन्च करने का उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विकस्तर पर पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड में शामिल उत्पादों की प्रोसेसिंग और उत्पादन का अधिकांश कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया जाता है। इसके जरिए महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महासू मंदिर के विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी पर सीएम धामी का जताया आभार

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि विभिन्न ई-मार्केटिंग पोर्टल्स के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की देश-दुनिया के हर क्षेत्र से ऑनलाइन खरीदारी की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने सचिव ग्राम्य विकास को निर्देश दिए कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के विभिन्न उत्पादों जैसे जीआई टैगिंग वाले उत्पाद, ऑर्गेनिक उत्पाद, खाद्य उत्पाद, सगंध उत्पाद को कैटेगराइज कर उनकी कैटेगरीवाइस ब्रांडिंग की जाए।

Related Post

Ravi Shankar Prasad

राफेल मामले में देश से माफी मांगें राहुल गांधी, रविशंकर प्रसाद बोले-सत्यमेव जयते

Posted by - November 14, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली तीन जजों की पीठ ने गुरुवार को राफेल…

शक्ति प्रदर्शन में जुटे नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह!

Posted by - July 15, 2021 0
पंजाब कांग्रेस में घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं पूर्व मंत्री नवजोत…
CM Yogi

जनता दर्शन में सीएम बोले- हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार

Posted by - March 6, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने करीब…
अमित शाह

आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध: अमित शाह

Posted by - November 29, 2019 0
लखनऊ। 47वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस-2019 का समापन अवसर पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…