CM Dhami did Kanya Pujan on Navami

नवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

217 0

देहारादून। राम नवमी और दुर्गा नवमी का पर्व देशभर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। लोग अपने घरों में कन्या पूजन कर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भी आज शासकीय आवास में कन्या पूजन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज शासकीय में अपनी पत्नी गीता धामी और बच्चों के साथ मां दुर्गा की पूजा की। हवन के साथ मुख्यमंत्री धामी ने मां का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने परिवार के साथ नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कन्याओं के पैर धुलाकर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी। साथ ही प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Post

महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार पर SC का फैसला, बुधवार शाम पांच बजे तक हो बहुमत परीक्षण

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार गठन पर चल रहे सियासी ड्रामा पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया है।…

बद्रीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, बड़ेथी में ऑलवेदर रोड का 20 मीटर हिस्सा ढहा

Posted by - July 28, 2021 0
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे चमधार में मलबा आने से मंगलवार शाम को बंद हो गया था। श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच वैकल्पिक रूट…