CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने शिमला में किया डोर टू डोर जनसंपर्क

468 0

शिमला/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को शिमला से भाजपा के उम्मीदवार संजय सूद के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से हिमाचल प्रदेश में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शिमला पहुंचे। उन्होंने उम्मीदवार संजय सूद के जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। धामी ने शिमला स्थित राम मंदिर हॉल में प्रवासी उत्तराखण्डी समाज एवं प्रबुद्धजनों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवार संजय सूद को जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल की सरकार में राज्य के विकास में गति आएगी। उत्तराखंड की तरह हिमाचल में भी जनता भाजपा की सरकार बनाकर मिथक को तोड़ेगी।

जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ओल्ड बस स्टैंड से सूद की चाय की दुकान पर आम जनमानस से चाय पर चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सीटीओ चौक, मॉलरोड, शेरे पंजाब, लोअर बाजार, राम बाजार होते हुए राम मंदिर तक जनसंपर्क एवं डोर टू डोर कैंपेन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों, चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

इस जनसंपर्क के दौरान शिमला से भाजपा उम्मीदवार संजय सूद, भाजपा प्रदेश महामंत्री ( उत्तराखंड) आदित्य कोठारी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, गोविंद खर्कवाल, उत्तराखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने श्री घंटाकर्ण मंदिर गजा के किए दर्शन

Posted by - May 30, 2023 0
टिहरी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने मंगलवार को घण्टाकर्ण मंदिर गजा, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर घण्टाकर्ण देवता…
Uttar Pradesh CM Yogi enters the electoral fray

विकास को बाधित करने के लिए राजद-कांग्रेस ने शुरू की ‘बुरके’ की शरारतः योगी

Posted by - October 16, 2025 0
पटना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतरे। वे दानापुर…
semiconductor manufacturing

यूपी में लगेगा सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का ‘महाकुंभ’, योगी सरकार की नीतियां दिखाएंगी दम

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर (Semiconductor)…
Lalji Prasad Nirmal

सपा का यह चरित्र पूरी तरह दलित विरोधीः डॉ लालजी प्रसाद निर्मल

Posted by - October 9, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल (Lalji…