CM Dhami

सीएम धामी ने छात्रावास के बच्चों के साथ काटा केक, बांटे उपहार

371 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  शुक्रवार को दिल्ली से लौटते के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग के साथ करें।

उन्होंने (CM Dhami) कहा की जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, उसके लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े। जब हम किसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, लीडर की भूमिका में कार्य करें।सीएम धामी ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बच्चों के साथ काटा केक, बांटे उपहार

Related Post

CM Dhami met Union Energy Minister RK Singh

सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट, केन्द्र से उत्तराखंड को सहयोग का आश्वासन

Posted by - March 10, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह (RK Singh)…
SURABHI NARSHIMHA

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी सुरभि वनदेवी ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया

Posted by - March 20, 2021 0
हैदराबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी  और टीआरएस उम्मीदवार सुरभि वनदेवी (Surabhi Vani Devi) ने स्नातक एमएलसी निर्वाचन…

सुरक्षा अलर्ट: एयरपोर्ट पर 15 अगस्त 26 जनवरी जैसे सुरक्षा के इंतजाम किए गए!

Posted by - September 8, 2021 0
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। एयरपोर्ट पर 15 अगस्त 26 जनवरी जैसे सुरक्षा के इंतजाम…
Anand Bardhan

हर बच्चा खास है … शिक्षा की बात कार्यक्रम में मुख्य सचिव का संदेश

Posted by - January 19, 2026 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने सोमवार को ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पहुंचकर ‘शिक्षा की बात’…