CM Dhami congratulated Nadda on his birthday
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें जन्म दिवस की शुभकामना दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को कंडाली से निर्मित शॉल एवं पहाड़ी टोपी भेंट की।
