CM Dhami

धामी बोले- महाराष्ट्र में बदलाव की लहर, फडणवीस और शिंदे के नेतृत्व में विकास के नए आयाम

256 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व महाराष्ट्र विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करेगी। निश्चित ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। इससे पहले वो साल 2014 में और उसके बाद साल 2019 में कुछ दिनों के लिए सीएम बने थे। जिसके बाद महायुति गठबंधन के चलते एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया गया। वहीं फडणवीस डिप्टी सीएम के पद पर थे।

शिंदे ने भी डिप्टी सीएम के लिए शपथ ली। बता दें कि शिंदे लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। इस बार वो कोपरी पचपखड़ी से विधायक हैं। उनके साथ एनसीपी नेता अजित पवार ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। बता दें कि वो छठी बार इस पद को संभाल रहे हैं।

Related Post

cm yogi

यूपी में माफिया दूसरे लोक की यात्रा पर चले गए हैं: सीएम योगी

Posted by - November 14, 2023 0
रीवा/छतरपुर/भिंड। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मध्य प्रदेश में धुआंधार जनसभा चल रही है। योगी आदित्यनाथ (CM…
लखनऊ में हुआ साइकिल-वॉक-मैराथन एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

लखनऊ में हुआ साइकिल-वॉक-मैराथन एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Posted by - March 8, 2021 0
वीमेन पावर चौराहे पर रविवार को पैदलयात्री साईकिलिंग एसोसिएशन की पहल मानवी के तत्वाधान में स्वास्थ्य एंव फिटनेस को लेकर…
Chief Minister Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

Posted by - June 5, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Dhami) ने शनिवार को देर सांय मुख्यमंत्री आवास में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं (Chardham…