CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने मिट्टी के खरीदे दीये और मूर्तियां, हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

263 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्थानीय कारीगरों की ओर से बनाई गई मिट्टी के दीपक और मूर्तियां क्रय कर वोकल फॉर लोकल के संदेश को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की सभी से अपील की।

बुधवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दीपावली के अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित कुमार शॉप का भ्रमण कर स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं की ओर से तैयार की गई मिट्टी के दीपक और मूर्तियां क्रय कर डिजिटल भुगतान किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय करें जिससे इस पेशे से जुड़े लोगों की जीविका भी बनी रहे और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिले

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए वोकल फॉर लोकल के संदेश को आत्मसात करने की भी सभी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना विकसित भारत निर्माण का भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। मुख्यमंत्री ने प्रकाश के पर्व दीपावली की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और उजाला लाए।

Related Post

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी ने IPL में किया धमाकेदार प्रदर्शन, पोर्नस्टार ने दी बधाई

Posted by - March 30, 2022 0
नई दिल्ली: गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) सनसनीखेज फॉर्म में थे क्योंकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग…
CM Dhami

सीएम धामी ने जोशीमठ के लिए वाहन सामग्री को किया रवाना

Posted by - February 5, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ, फरीदाबाद व हरियाणा प्रोग्रेसिव…