CM Dhami

ऐतिहासिक बग्वाल मेले के साक्षी बने सीएम धामी

390 0

देवीधुरा। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मां वाराही मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की और मां वाराही धाम में चार खाम सात थोक के बीच खेले जाने वाले प्रसिद्ध पाषाण युद्ध के साक्षी बने।

पाटी ब्लॉक के मां बाराही धाम देवीधुरा खोलीखांड डुवाचौड़ मैदान पर सुबह प्रधान पुजारी ने पूजा अर्चना की। इसके बाद 12 बजकर 40 मिनट से एक एक कर सभी चारों खामों और सात थोक के बग्वालियों का आगमन हुआ। सबसे पहले सफेद पगड़ी में वालिक खाम ने मंदिर में प्रवेश किया। उसके बाद 1:08 मिनट में गुलाबी पगड़ी पहने चम्याल खाम ने प्रवेश किया।

प्रसिद् बग्वाल मेले में Chief Minister पुष्कर सिंह धामी.

दोपहर बाद 1:36 मिनट पर गहड़वाल खाम ने मंदिर में प्रवेश किया। सबसे आखरी में पीली पगड़ी पहने लमगड़िया खाम ने प्रवेश किया। सभी खामों के प्रवेश के बाद प्रधान पुजारी द्वारा मंदिर से शंखनाद किया गया जिसके बाद 2:14 मिनट पर बग्वाल शुरू हुई। बग्वाल शुरू होते ही मां के जयकारों से पूरा खोलीखाण दुवाचौड़ मैदान के साथ पूरा मंदिर गुंजायमान हो गया।

प्रसिद् बग्वाल मेले में Chief Minister पुष्कर सिंह धामी.

पीठाचार्य पंडित कीर्ति बल्लभ जोशी का कहना है कि फल फूलों से चार खाम और सात थोकों के बीच खेली जाने वाली यह बग्वाल देखने वालों के लिए भी फलदायी है। उन्होंने बताया कि इस बार 10 क्विंटल से अधिक फलों से खेली गई।

Related Post

SC

कृषि कानूनों को लेकर बनाई गई कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

Posted by - March 31, 2021 0
ऩई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई तीन सदस्यीय कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को बंद…
CM Dhami

धामी कैबिनेट ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का जताया आभार

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत…
Naxalites Encounter

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सली मार गिराए गए, 2 जवान शहीद

Posted by - December 3, 2025 0
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों (Naxalites Encounter) के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद…