CM Dhami

सीएम धामी ने शराब की नई दुकानें खोलने पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

175 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर फिलहाल रोक लगा दी जाए। नई मदिरा दुकानें खोलने के मामले में मुख्यमंत्री (CM Dhami) को शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस पर उन्होंने मुख्य सचिव को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि नई आबकारी नीति के तहत सरकार ने पहले ही धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भी निर्देश दिए थे कि शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के आसपास मदिरा की दुकानें नहीं खोली जाएं।

सूत्रों के मुताबिक, शराब की नई दुकानें खोलने के विरोध में जिलाधिकारियों के समक्ष आपत्तियां दर्ज हुई हैं। इन आपत्तियों के चलते मुख्य सचिव ने नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में कार्यवाही करने को कहा गया है।

Related Post

PM MODI

PM मोदी ने असम, बंगाल के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान की अपील की

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को…
Chhattisgarh Cabinet meeting

एजुकेशन, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी… छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक के बड़े फैसले

Posted by - January 21, 2026 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास पथ पर एक नया अध्याय जोड़ते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट…
CM Yogi

कांग्रेस समस्या देती है और भाजपा करती है समाधान : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 21, 2024 0
राजनांदगांव/रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजनांदगांव जिले के ग्राम कुमरदा की चुनावी जनसभा में कहा…