CM Dhami

बीआरएस की राजकुमारी जेल में तो सोनिया-राहुल बेल पर: सीएम धामी

333 0

देहरादून/हैदराबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस पर जमकर हमला बोला और उन्हें भ्रष्टाचार का पार्टनर बताया। बीआरएस और कांग्रेस ने हमेशा देश के साथ तेलंगाना को ठगने का काम किया है। जनता के साथ धोखा किया है। बीआरएस की राजकुमारी जेल में बंद हैं तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं।

तेलंगाना के सिकंदराबाद में सोमवार को भाजपा उम्मीदवार जी. किशन रेड्डी की चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस के लोग पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करने की बात करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक एक वर्ग विशेष का है।

बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को आगे लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की है, लेकिन कांग्रेस तुष्टीकरण के चलते आज धर्म के आधार पर आरक्षण की बात करती है।

तेलंगाना में गरजे धामी, बोले- देश विरोधी और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेसी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं, उनके रहते आरक्षण को किसी भी कीमत में समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम किया है।

इस दौरान भाजपा उम्मीदवार जी. किशन रेड्डी, राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण, विनय रोहेला, संदीप यादव, गौतम राऊ आदि थे।

Related Post

CM Yogi

विदेशों में संकटग्रस्त यूपीवासियों को लाएंगे वापस: सीएम योगी

Posted by - August 13, 2023 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर…
Cabinet: Liquidation of JS University

Cabinet: JS विश्वविद्यालय का परिसमापन, IIMT विश्वविद्यालय के ग्रेटर नोएडा ऑफ-कैंपस को मंजूरी

Posted by - January 6, 2026 0
लखनऊ, 06 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से…
राहुल गांधी

भाई को भाई से लड़ाकर नहीं हो सकता है देश का विकास : राहुल गांधी

Posted by - December 27, 2019 0
रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर मे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन किया। इस…
CM Vishnudev Sai

CAA लागू करने के लिए मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी शुभकामनाएं

Posted by - March 11, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं…