CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- कांग्रेस के हैं तीन मित्र, तुष्टिकरण-भ्रष्टाचार-काली कमाई

372 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में परिवारवाद की राजनीति को बढ़ाया है। 60 वर्षों तक एक पार्टी के एक ही परिवार के शासन ने भारत को पीछे ढकेला है। कांग्रेस को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है। देश में बड़े से बड़े घोटाले कांग्रेस ने किए हैं। कांग्रेस के लोगों के तीन ही मित्र रहे हैं, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, काली कमाई। कांग्रेस को समाज हित से कोई चिंता नहीं है।

मंडी मैदान सहिया में रविवार को टिहरी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव 2022 में पुनः भाजपा की सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का काम किया था। अब 19 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाकर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में योगदान देना है।

मुख्यमंत्री धामी ने निकाला रोड शो, मोदी-धामी की गूंज

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए बदलाव और विकास कार्य किसी से छिपे नहीं हैं। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के काम जारी है। रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। महिलाएं खुद आगे बढ़ने के साथ दूसरो को भी रोजगार से जोड़ रही हैं। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर राज्य के विकास में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।

सैनिकों के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के उत्थान के लिए काम कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम बनाने का काम जारी है। इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है। डबल इंजन की सरकार निरंतर नई कीर्तिमान हासिल कर रही है।

नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा जौनसार बावर

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जौनसार बावर का क्षेत्र नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। चकराता को बड़े पर्यटन स्थल के तौर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य जारी है। चकराता टाउनशिप को बसाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके बनने से कालसी चकराता एवं पूरे जौनसार बावर के 40 गांव को विकसित किया जाएगा।

Related Post

CM Dhami

पेपर लीक के अंतिम आरोपित को पकड़ेंगे: सीएम धामी

Posted by - August 27, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) आज हरिद्वार दौरे पर रहे। उन्होंने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में स्वामी राजराजेश्वराश्रम से भेंट की।…

सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, अब मिलिट्री स्कूल-कॉलेजों में भी लड़कियों को मिलेगा प्रवेश

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। अब मिलिट्री के स्कूल और कॉलेजों में भी लड़कियों के प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। अब…
CM Dhami

राजस्व प्राप्ति के लिए हर माह विभाग की जाएगी समीक्षा: सीएम धामी

Posted by - May 23, 2023 0
देहारादून। विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल…

केजीएमयू लखनऊ में पोस्टमार्टम के लिए पैसा मांगने का वीडियो वायरल, अस्पताल ने आरोपों को नकारा

Posted by - June 20, 2021 0
लखनऊ के KGMU में मृत व्यक्तियों का पोस्टमॉर्टम किया जाता है। जो पूरी तरह नि:शुल्क है. ऐसे में अस्पताल के…