CM Dhami appreciated the contribution of LIC

LIC ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया, सीएम ने की सराहना

62 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के इस सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित कदम की सराहना करते हुए कहा कि, “ राज्य में संकट की घड़ी में जब भी जरूरत होती है, एलआईसी जैसी संस्थाएँ आगे बढ़कर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यह राशि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक योगदान देगी।”

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग न केवल सरकार के प्रयासों को बल देता है, बल्कि समाज में साझेदारी और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

एलआईसी के अधिकारियों ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है और आगे भी उत्तराखंड राज्य के विकास एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में हरसंभव योगदान देती रहेगी।

इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, जोनल मैनेजर एलआईसी पीएस नेगी,एसडीएम एलआईसी एसबी यादव व महेश सिंह मेहरा उपस्थित थे |

Related Post

Sanjeev Balyan

संजीव बालियान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - June 18, 2022 0
देहरादून: केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन (Animal husbandry) , डेयरी एवं मत्स्य पालन भरत सरकार मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) परमार्थ…
देशवासियों को साधुवाद 

थाली बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ाने पर देशवासियों को साधुवाद 

Posted by - March 22, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने थाली बजा कर कोरोना वायरस से लड़ रहे देश के स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद करने के…